Rajasthan weather update: प्रदेश में सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, आज से चार दिनों तक होगी बारिश!

Hanuman | Wednesday, 05 Jun 2024 08:03:30 AM
Rajasthan weather update: A new western disturbance is becoming active in the state, it will rain for four days from today!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि  प्रदेश में अबएक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ भागों में आज से 8 जून के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के इन क्षेत्रों में आंधी व हल्की बारिश होगी। चार दिनों के दौरान यहां  कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रतिघंटा तक की दर्ज की जा सकती है। ऐसा होने से लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी। प्रदेश में अभी कई जगहों पर  पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। 

पिछले एक दिन में इतना रिकॉर्ड हुआ है तापमान
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, प्रदेश में पिछले एक दिन में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। वहीं श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया है। 

दो दिनों तक इतना रह सकता है तापमान
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भागों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह सकता है। इस दौरान लोगों को हीटवेव का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं प्रदेश के अन्य भागों में 45 डिग्री से नीचे दर्ज तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। प्रदेश के अधिकांश भागों में हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। हाल के दिनों में बारिश के कारण प्रदेश में हीटवेव का असर कम हो गया है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.