Rajasthan: टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- पर्ची सरकार...

Samachar Jagat | Tuesday, 30 Jul 2024 02:18:14 PM
Rajasthan: Tika Ram Jully targeted Bhajanlal government, said- slip government...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब प्रदेश की भजनलाल सरकार को कई मुद्दों पर घेरा है। टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर कुछ खबरों को पोस्ट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। 

उन्होंने अब इस संबंध में ट्वीट किया है। कांग्रेस विधायक ने ट्वीट किया कि राजस्थान में भाजपा सरकार के चुने जाने के बाद से सरकार और प्रशासन पूर्णत: जनता से जुड़े मुद्दों पर असफल नजर आता है। प्रदेश में सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति का मुद्दा हो या प्रदेश की कानून व्यवस्था या आमजन की आवश्यकताओं की वस्तुएं सभी प्रकार की सुचारू व्यवस्था करने में पर्ची सरकार पूर्णत: नाकाम है।

डबल इंजन की सरकार केवल राजस्थान के लोगो को झूठे वादे करके सत्ता में आयी है, इस सरकार को आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नजर नहीं आता है। 

PC: zeenews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.