Rajasthan: आईपीएल 2024 के बीच में ही भाजपा में शामिल हुआ ये क्रिकेटर 

Hanuman | Friday, 19 Apr 2024 03:45:01 PM
Rajasthan: This cricketer joined BJP in the middle of IPL 2024

इंटरनेट डेस्क। आज राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।  प्रदेश के लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच में ही राजस्थान में एक क्रिकेटर ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया लिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के बीच में ही आईपीएल क्रिकेट खिलाड़ी अरिस्ठ सिंघवीं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। उनके साथ ही नगर निगम वार्ड नं 42 के प्रत्याशी विवेक तिवारी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी ने इन दोनों ही नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई।

इस दौरान अरूण चतुर्वेदी ने पीएम मोदी को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और अंत्योदय की नीतियों से आज समाज का हर वर्ग खुश है। उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि भारतीय जनता पार्टी में आने के लिए लोग उत्साहित हैं। 

PC:  outlookindia



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.