Rajasthan: एक जुलाई से लागू होंगे ये तीन नए कानून, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कही ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Jun 2024 09:28:47 AM
Rajasthan: These three new laws will be implemented from July 1, Chief Secretary Sudhansh Pant said this big thing

जयपुर। सरकार अब एक जुलाई से तीन नए कानून लागू करने जा रही है। मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में ये जानकारी दी गई है। इस बैठक में एक जुलाई से लागू होने जा रहे तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर चर्चा की। मुख्य सचिव सुधांश पंत इस संबंध में बताया कि 3 नए कानून— भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एक जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगे। 

मुख्य सचिव सुधांश पंत इस दौरान कहा कि तीन नए कानून 150 साल पुरानी दण्ड आधारित न्याय प्रणाली को न्याय आधारित बनाएगा। पुराने कानूनों के स्थान पर लाए जा रहे नए कानून हमारे संविधान की तीन मूल भावनाओं- व्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और सभी के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत के आधार पर बनाए गए हैं। 

नए कानूनों में इन मामलों को दी गई है प्राथमिकता
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बताया कि नए कानूनों में महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध, मानव शरीर को प्रभावित करने जैसे मामलो को प्राथमिकता दी गई है। नए कानूनों में पुलिस एवं नागरिकों के अधिकारों के बीच अच्छा संतुलन कायम किया गया है एवं आईटी के उपयोग से कई प्रणालियों को सरलीकृत किया गया है। 

सचिव सुधांश पंत ने दिए ये निर्देश
बैठक मेमुख्य सचिव सुधांश पंत ने सम्बंधित विभागों को तीन नए कानून के बारे में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि  खासकर महिला एवं बच्चों को नए कानून के बारे में बताया जाए, स्कूल एवं कॉलेजों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं से जुड़े अपराध की जानकारी  दी जाए।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.