Rajasthan: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

Shivkishore | Tuesday, 05 Dec 2023 03:04:07 PM
Rajasthan: State President of Rashtriya Rajput Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi shot dead.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा की सरकार आते ही पहला बड़ा कांड राजधानी जयपुर में ही हो गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को आज राजधानी जयपुर में उनके घर में ही गोली मार दी गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर मारी गई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। जहां सुखवीर सिंह ने दम तोड़ दिया है। इधर हत्या की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है। 

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली किसने मारी है अभी इसका पता नहीं लग पाया है। बस यहीं बतया जा रहा है की गोली उनके श्याम नगर स्थित उनके आवास के पास ही मारी गई बताई जा रही है।

pc- patrika.com
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.