Rajasthan: सचिन को पसंद नहीं आया बेनीवाल का प्रस्ताव, नाराज RLP प्रमुख ने पायलट को सुना दी खरी खरी

Shivkishore | Monday, 01 May 2023 11:49:33 AM
Rajasthan: Sachin did not like the Beniwal proposal, angry RLP chief told the pilot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अभी 6 महीने बचे लेकिन राजनीतिक पार्टियां और नेता अपने अपने समीकरण सेट करने में लगे है। वैसे राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट का अंदरूनी झगड़ा किसी से छीपा नहीं है। ऐसे में बीच में कई बार ये कयास भी लगे की पायलट कांग्रेस छोड़ किसी अन्य पार्टी में भी जा सकते है।

इसी बीच आरएलपी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी उन्हें खुला ऑफर दिया था और कहा था की वो कांग्रेस छोड़ते है तो हमारी पार्टी उनका साथ देने को तैयार है। सचिन का इस पर कोई जवाब नहीं आया और उन्होंने आरएलपी प्रमुख का प्रस्ताव नहीं माना। जिसके बाद अब बेनीवाल पायलट से थोड़े नाराज नजर आ रहे है। उन्होंने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा है। 

उन्होंने अपने बयानों में पायलट का नाम नहीं लिया लेकिन तंज कसते हुए कहा कि ’उनके लिए अब कांग्रेस में बचा ही क्या है, जो वे किसी के लिए इंतजार कर रहे हैं। उनका कांग्रेस में अब कुछ नहीं बचा है। हम तो उनसे गठबंधन करने के लिए तैयार थे। लेकिन वे कांग्रेस से बाहर नहीं आए। उन्होंने पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि ’जो व्यक्ति समय का इंतजार करता है उनका कुछ नहीं हो सकता।

PC- amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.