Rajasthan के नए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का गरीब परिवार से है संबंध, कभी बेचा करते थे अखबार, जानें उनसे जुड़ी ये बातें

Samachar Jagat | Monday, 29 Jul 2024 09:41:58 AM
Rajasthan's new governor Haribhau Bagde belongs to a poor family, he used to sell newspapers once, know these things related to him

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान को नया राज्यपाल मिल गया है। कलराल मिश्र के बार अब हरिभाऊ बागड़े राजस्थान के नए राज्यपाल बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिभाऊ बागड़े को प्रदेश का नया राज्यपाल के रूप नियुक्त किया है।

आज हम आपको राजस्थान क नए राज्यपाल हरिभाऊ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। हरिभाऊ बागड़े का जन्म औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में हुआ था। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हरिभाऊ औरंगाबाद जिले की फुलंब्री विधानसभा सीट से 5 बार विधायक भी बने हैं। उन्होंने केवल 13 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक की जिम्मेदारी निभाई थी। 

आपको बता दें कि राजस्थान के नए राज्यपाल एक बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। खबरों के अनुसार, हरिभाऊ बागड़े ने आजीविका चलाने के लिए कई वर्षों तक औरंगाबाद के फुलंब्री में अखबार भी बेचा था। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 1985 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया गया था। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में रोजगार मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई थी। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरिभाऊ बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनने पर बधाई दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा हरिभाऊ बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओमप्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष गंगवार को झारखंड, सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र, गुलाब चंद कटारिया को पंजाब, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम- मणिपुर, सी. एच. विजयशंकर जी को मेघालय और रामेन डेका जी को छत्तीसगढ़ राज्य का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी के स्वर्णिम व उत्कृष्ठ कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं।

PC: cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.