- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राठौड़ लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। अभी वो राज्यसभा सांसद भी है। उनका राजनीतिक जीवन 2003 में शुरू हुआ, जब वे राजस्थान विधानसभा के सदस्य बने।
2013 से 2018 तक पुनः विधायक रहे और सरकार के उप मुख्य सचेतक (राज्य मंत्री स्तर) की भूमिका निभाई। अप्रैल 2024 में वे राज्यसभा के सदस्य बने और जुलाई 2024 में उन्हें भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्वाचन के दौरान भाषण देते हुए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पिछले 7 महीने में प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मदन राठौड़ ने जो काम किया है, उसकी लोकप्रियता के चलते कोई भी उनके सामने चुनाव लड़ने के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि राठौड़ ने जो मेहनत की है उसी मेहनत के दम पर पूरे प्रदेश में इनकी अलग पहचान बनी है।
pc- abp news