Rajasthan: जयपुर शहर के लोगों को मिली बड़ी राहत, अब इस समय से होगी जलापूर्ति, जानें किस क्षेत्र में कब आएगा पानी

Hanuman | Tuesday, 22 Oct 2024 07:56:03 AM
Rajasthan: People of Jaipur city got a big relief, now water supply will be done from this time, know when water will come in which area

इंटरनेट डेस्क। दीपों के त्योहार दीपावली के आने से जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें पानी के लिए सुबह जल्द नहीं उठना पड़ेगा। जलदाय विभाग ने अब जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में जलापूर्ति 23 अक्टूबर से सुबह 5 बजे से प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। अभी तक जयपुर शहर के चारदीवारी क्षेत्र में सुबह 3:30 बजे से जलापूर्ति होती है। 

अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र जयपुर (द्वितीय) शुभॉशु दीक्षित ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर से चौकडी पुरानी बस्ती, चौकड़ी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6:56 बजे तक, चौकड़ी तोपखाना हुजरी क्षेत्र में सुबह 7:5 बजे से 8:49 बजे तक, चौकड़ी गंगापोल क्षेत्र में सुबह 9:15 बजे से 10:25 तक एवं चौकडी मोदीखाना क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। 

इस क्षेत्र में दोपहर तीन बजों से होगी आपूर्ति
अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र जयपुर (द्वितीय) शुभॉशु दीक्षित ने जानकारी दी कि  चौकडी रामचंद्र क्षेत्र में दोपहर 3 बजे से 3:49 बजे तक, चौकडी घाट क्षेत्र में सांय 4:10 बजे से 5:06 बजे तक, बास बदनपुरा, नरवर पुरी, सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी क्षेत्र में सांय 5:20 बजे से 6:40 बजे तक, हीदा की मोरी, एचआर कॉलोनी, जियाउद्दीन कॉलोनी, शिकारियों की मोरी, सैयद कॉलोनी, फाजिल शाह कॉलोनी क्षेत्र में सांय 7 बजे से रात्रि 8:15 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंहद्वार ओएसएचआर में सुबह की सप्लाई अब प्रात: 6:30 बजे से 7:30 बजे तक की जाएगी। 

पुरानी बस्ती के लिए रहेगा ये समय
शुभॉशु दीक्षित ने बताया कि अमानीशाह पम्प हाऊस से चौकडी पुरानी बस्ती, चौकडी तोपखाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे से 6:56 बजे तक एवं 9, 12, 16 सप्लाई जोन सीकर हाउस, हाजी कॉलोनी, खेतडी हाउस, माली कॉलोनी, नेहरू नगर, श्रीराम कॉलोनी खातीवाड़ा, बापू कॉलोनी संसार चन्द रोड़, स्टेशन रोड, बनीपार्क एवं नसीया क्षेत्र में सुबह 8:15 बजे से 9:15 बजे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.