Rajasthan: अब भजनलाल सरकार लेकर आएगी ये अधिनियम, सीएम ने खुद कर दिया है ऐलान

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Jun 2024 09:44:36 AM
Rajasthan: Now Bhajanlal government will bring this act, CM himself has announced it

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब एक ऐसा कदम उठाने वाली है, जिसके बाद लोकतंत्र सेनानियों को भविष्य में निर्बाध रूप से पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सीएम निवास पर आयोजित मीसा बंदी लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि लोकतंत्र सेनानियों को भविष्य में निर्बाध रूप से पेंशन मिलती रहे। इसके लिए सरकार राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम लेकर आ रही है।

लोकतंत्र सेनानियों को अब उपलब्ध करवाई जा रही है 20 हजार रुपए मासिक पेंशन 
इस दौरान उन्होंने कहा कि  लोकतंत्र और लोकतंत्र सेनानियों के प्रति संवेदनशील राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बंद की गई राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि-2008 को बहाल कर दिया है। लोकतंत्र सेनानियों को अब 20 हजार रुपए मासिक पेंशन और 4 हजार रुपए की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। 
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल एक काली रात 
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल एक काली रात के रूप में जाना जाता है। 25 जून, 1975 को तत्कालीन सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का दम घोट दिया था। ये आपातकाल 21 माह तक चला और भारतीय लोकतंत्र पर कभी न मिटने वाला धब्बा छोडक़र चला गया।  उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के उस कठिन दौर में लोकतंत्र सेनानियों ने अपने अदम्य साहस और संघर्ष के साथ लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। इन महान विभूतियों ने निरंकुश सत्ता के विरूद्ध संघर्ष किया, जेल की यातनाएं सही, प्रताडऩाओं का सामना किया, मगर अपना सिर नहीं झुकाया।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.