Rajasthan: आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

Hanuman | Saturday, 05 Oct 2024 08:25:42 AM
Rajasthan: It may rain in these areas today, people will get relief from the heat

PC:  lalluram

जयपुर। भीषण गर्मी का कहर झेल रहे राजस्थान के लोगों को आज गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आज आसमान से राहत की बूंदें गिरने से लोगों को राहत मिलेगी। आज बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 8 और 9 अक्टूबर को भी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम में आने वाले इस बदलाव से पहले प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। 

PC: aajtak

शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा है प्रदेश में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहा है। सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले यहां पर गुरुवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी शुक्रवार को तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। 

PC:  lalluram

राजधानी जयपुर में भी रिकॉर्ड किया गया 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान 
आईएमडी के अनुसार, धौलपुर और अलवर में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को अलवर में 37.8, फलौदी 37.6, कोटा तथा बीकानेर में 37.5 डिग्री और राजधानी जयपुर में भी 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।  राजस्थान में इस साल सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 


अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.