Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा की मौजूदगी में भाजपा ने अब बना ली है दौसा सीट जीतने के लिए रणनीति, सीपी जोशी ने कही ये बात

Samachar Jagat | Thursday, 18 Jul 2024 09:02:54 AM
Rajasthan: In the presence of Kirodi Lal Meena, BJP has now made a strategy to win the Dausa seat, CP Joshi said this

 

PC: X
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आगामी समय में पांच विधानसभा सीटों नागौर की खींवसर, दौसा, झुंझुनूं, चौरासी, देवली और उनियारा सीट के लिए उप चुनाव होने हैं। ये सीटें इनके विधायकों के लोकसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई हैं।

PC: X

इन पांच सीटों में कांग्रेस के पास तीन, एक आरएलपी और एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के पास है।  भारतीय जनता पार्टी ने इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अपनी ओर से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। लोकसभा में राज्य की 11 सीटें हराने वाली भारतीय जनता पार्टी इस बार के उपचुनाव में कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही है। 

PC: X

भारतीय जनता पार्टी की ओर से दौसा विधानसभा सीट जीतने के लिए विश्ेाष रणनीति बनाई जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा पहुंच कर बैठक की। दौसा विधानसभा सीट पर वर्ष 2023 में कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा ने जीत हासिल की थी। मुरारी लाल मीणा के सांसद बनने पर ये सीट खाली हुई है। 

PC: X

सीपी जोशी ने किया कांग्रेस पर जुबानी हमला
दौसा के सोमनाथ सर्किल के समीप गायत्री पैलेस मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक में सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर मंथन किया है। सीपी जोशी ने यहां मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के समय में जनता को भ्रमित करने का काम किया, लेकिन जनता अब मन बना चुकी है और दौसा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीतेगी। 

PC:  indiamart

बैठक में मौजूद रहे भाजपा के ये दिग्गज नेता 
दौसा में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपीज जोशी के साथ ही उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री व देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश भड़ाना, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहें।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.