Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- मित्रों के महाघोटालों पर एक शब्द नहीं...

Samachar Jagat | Thursday, 22 Aug 2024 03:19:44 PM
Rajasthan: Govind Singh Dotasra targeted PM Modi, said- not a single word on the mega scams of friends...

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। गोविंद सिंह डोटासरा ने आज हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आधार पर बड़ी बात कही है। गोविंद सिंह डोटासरा ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। 

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आज ट्वीट किया कि मोदी जी के संरक्षण में भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बन रहा है, लेकिन मित्रों के महाघोटालों पर एक शब्द नहीं बोलते। हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी महाघोटाला और सेबी प्रमुख की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की हेरफेर का खुलासा चौंकाने वाला है।

अडानी महाघोटाले में सेबी की गंभीर कमियां उजगार हुई हैं। स्वयं सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर महाघोटाले में वित्तीय हिस्सेदार होने का आरोप है, ऐसे में सेबी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है? सरकार को अविलंब अडानी महाघोटाले की जांच जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) सौंपकर सेबी प्रमुख का इस्तीफा लेना चाहिए, जिससे सच्चाई देश की जनता के सामने आ सके।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.