Rajasthan: गोविन्द सिंह डोटासरा ने मान ली है इस सीट पर कांग्रेस की हार, ले लिया है ये निर्णय

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Aug 2024 03:05:59 PM
Rajasthan: Govind Singh Dotasra has accepted Congress' defeat on this seat, has taken this decision

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अगले महीने एक सीट पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ा निर्णय लिया है। इस बता की जानकारी राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज दी है। गोविन्द सिंह डोटासरा ने ऐलान कर दिया है कि एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। 

राजस्थान में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के लोकसभा सांसद बने जाने के बाद ये सीट खाली हुई थी। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज इस सीट पर कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली है।

 खबरों के अनुसार, उन्होंने बताया कि इस भारतीय जनता के पास इस सीट को जीतने के लिए पर्याप्त बहुमत है। इसी कारण कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस सीट के लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। आपको बता दें कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें इसी साल अप्रैल में हुए चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। 

PC:  bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.