Rajasthan: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में कही ये बात

Samachar Jagat | Friday, 04 Oct 2024 03:10:10 PM
Rajasthan: Governor Haribhau Bagde said this in the presence of President Draupadi Murmu

जयपुर। अध्यात्म भारत की वह सुदृढ़ परंपरा है, जिसके जरिए जीवन की उत्कर्ष राहों का निर्माण किया जाता रहा है। जीवन की नैतिकता है। स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की राहों का निर्माण अध्यात्म में निहित है। ये बात राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आज आबू रोड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ अध्यात्म से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषयक ग्लोबल समिट में भाग लेने के दौरान कही है। 

इस दौरान उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की चर्चा करते हुए अध्यात्म से जुड़े मानवीय मूल्यों की भी विस्तार से चर्चा की। राजस्थान के राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि अध्यात्म भारतीय जीवन का अंग है। हमारी संस्कृति में व्यक्ति की बजाय मनुष्य बनने पर जोर दिया गया है।

मनुष्य बनने का अर्थ है, अपने लिए नहीं सम्पूर्ण समाज के लिए जीना। यही भारतीय संस्कृति है, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इससे पहले आबू रोड स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के जैविक खेती उद्यान राजऋषि आदर्श वाटिका का अवलोकन किया। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.