Rajasthan: गहलोत को 'रावण' बता फंसे गजेंद्र सिंह, राहुल गांधी की तरह जा सकती है उनकी भी लोकसभा सदस्यता!

Shivkishore | Saturday, 29 Apr 2023 12:42:11 PM
Rajasthan: Gajendra Singh, trapped by calling Gehlot 'Ravana', may lose his Lok Sabha membership like Rahul Gandhi!

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भले ही अभी 6 महीने का समय हो लेकिन आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चित्तौड़गढ़ में सीएम अशोक गहलोत को राजनीति का रावण बता दिया। जिसके बाद उनके बयान को लेकर कांग्रेस ने उनके बयान की निंदा की है।

वैसे सीएम अशोक गहलोत को रावण बताने वाला बयान अब गजेंद्र सिंह के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। उसका कारण यह है की राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत अब गजेंद्र सिंह पर मानहानि का केस करेंगे। जाड़ावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा की केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अशोक गहलोत को राजनीति का रावण कहकर संबोधित किया। गहलोत प्रदेश के मुखिया है।

शेखावत के इस वक्तव्य से प्रदेश के कार्यकर्ताओं और लोगों के मान-सम्मान और भावना को ठेस पहुंची। इसलिए वे विधिवत्ताओं की राय से शीघ्र ही उन पर मानहानि का मुकदमा करेंगे। जाड़ावत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शेखावत अभी बौखलाए हुए हैं। आपकों बता दें की गुजरात भाजपा के विधायक ने भी राहुल गांधी पर मानहानी का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद राहुल को दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी, फिलहाल वो जमानत पर है। साथ ही राहल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। 

PC- Latestly



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.