Rajasthan Elections 2023: सीपी जोशी ने कांग्रेस पर लगाए बड़े आरोप, भाजपा की जीत को लेकर बोल दी यह बात

Shivkishore | Monday, 23 Oct 2023 09:08:42 AM
Rajasthan Elections 2023: CP Joshi made big allegations against Congress, said this regarding BJP's victory

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चुनावी माहौल बन चुका है राजनीतिक पार्टियां लगातार प्रचार प्रसार करेने में लगी है और साथ ही साथ ही एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रही है। इसी चुनावी प्रचार के बीच में दोनों ही बड़ी पार्टियां चुनाव जीतन के दावे भी कर रही है। इधर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशीे ने कांग्रेस को लेकर भी निशाना साधा है। 

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राजस्थान की जनता ने 2023 में कमल खिलाने का मन बना लिया है। कांग्रेस सरकार ने किसान और युवाओं से वादाखिलाफी की है। कांग्रेस नेता अभी भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे। भाजपा ने 60 फीसदी से अधिक प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है पर कांग्रेस के खेमे में अभी असमंजस है।

उन्होंने कहा की इस बार कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश करले सरकार भाजपा की ही बनने जा रही है और वो भी बहुत भारी बहुमत के साथ में। जोशी ने कांग्रेस पर झूठ बोलने और वादा खिलाफी करने का भी आरोप लगाया है। 

pc- abp news
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.