Rajasthan Elections 2023: सीएम योगी ने राजस्थान सरकार को लेकर बोल दी बड़ी बात, सुनेंगे गहलोत और पायलट तो हो जाएंगे....

Shivkishore | Friday, 17 Nov 2023 12:03:41 PM
Rajasthan Elections 2023: CM Yogi said a big thing about Rajasthan government, if Gehlot and Pilot listen then it will become...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर की ओर है और ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बड़े बड़े नेता चुनावी मैदान में है। ऐसे में भाजपा की और से स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने भी अजमेर में चुनावी सभा को संबोधित किया है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां की सरकार माफियाओं और अपराधियों के आगे नतमस्तक है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के रूप में माफिया और अपराधी सरकार चला रहे हैं। यहां इन्हीं का राज है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तुष्टिकरण को समाप्त करेगी।

योगी ने साथ ही कहा की यहां माफिया पनप रहे हैं, वे जमकर उत्पात मचा रहे हैं। लेकिन यूपी में इन्हीं माफियाओं की छाती पर बुलडोजर गरज रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश इन माफियाओं की वजह से बदनाम था। लेकिन अब समय बदल चुका है। 

pc- abep news



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.