- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है।
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि धन्यवाद वसुंधरा राजे जी, राजस्थान की जनता को निष्क्रिय भाजपा सरकार की सच्चाई बताने के लिए। ‘अफसर सो रहे हैं, लोग रो रहे हैं, मैं ऐसा नहीं होने दूंगी’ भजनलाल सरकार की विफलताओं का यह व्याख्यान विपक्ष के किसी नेता ने नहीं, बल्कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी कर रही हैं।
भाजपा सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश में बिजली-पानी की समस्या गहराती जा रही है, सरकार ने डेढ़ साल में कोई प्रबंध नहीं किया। हावी अफसरशाही की वजह से सरकार की तैयारियां और नीतियां सिर्फ कागजों में सीमित है। दुर्भाग्य है राजस्थान की जनता का, जिन्होंने जनता की सरकार चुनने की जगह भ्रष्टाचारियों और अवसरवादियों के झांसे में आकर उन्हें सत्ता सौंप दी। पर्ची सरकार से वसुंधरा राजे जी की यह ललकार जनता का भला करेगी या फिर पर्ची बदलवाएगी?
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें