Rajasthan: डोटासरा ने भाजपा और भजनलाल सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, दे डाली है ये चेतावनी

Samachar Jagat | Monday, 08 Jul 2024 02:49:52 PM
Rajasthan: Dotasra made serious allegations against BJP and Bhajanlal government, gave this warning

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब भाजपा और भजनलाल सरकार पर भादरा नगरपालिका उप-चुनाव में अध्यक्ष पद के मतदान को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। गोविंद सिंह डोटासरा ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात कही है।

कांंग्रेस नेता ने आज एक्स के माध्यम से इस संबंध में चेतावनी भी दे दी है। उन्होंने कहा कि हार के डर से लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है भाजपा! आज भादरा नगरपालिका उप-चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। मतदान के लिए 40 में से  21 पार्षद पालिका में मौजूद हैं, लेकिन भाजपा चुनाव में धांधली करने का षड्यंत्र रच रही है।

सरकार के दबाव में मतदान से ठीक 5 मिनट पहले एसडीएम आकस्मिक अवकाश पर चले गए, हार से भयभीत भाजपा चुनाव को टालना चाहती है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए मेरी राज्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य सचिव एवं जिला कलेक्टर से बात हुई है। अगर चुनाव में धांधली या स्थगति करने का कोई भी कुप्रयास हुआ तो कांग्रेस सडक़ से सदन तक प्रदर्शन करेगी।

PC:  tfipost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.