Rajasthan: विधानसभा की सभी सात सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस ने बना ली है ये रणनीति

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Sep 2024 04:25:31 PM
Rajasthan: Congress has made this strategy to win all the seven assembly seats

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति बना ली है। आज कांग्रेस की ओर से उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने मीटिंग की गई।

राजस्थान की सात सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा इस बैठक में की है। कांग्रेस ने प्रदेश की सातों विधानसभा सीटों को जीतने के लिए अपनी रणनीति बना ली है। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा टिकट के दावेदार नेताओं से भी फीडबैक लिया गया। इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष गोविंद सिंह मीडिया से बात की। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि सभी सातों सीटों को हम लोग जीत रहे है। 

गोविंद सिंह डोटासरा ने इस दौरान बैठक में बनाई गई रणनीति के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी कि हमने ये तय किया है कि सात दिन में प्रत्येक मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। डोटासरा ने बताया कि सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में सात दिन प्रभारी जाएंगे। 

PC: business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.