Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा आज करने जा रहे हैं ऐसा, दिया कुमारी भी रहेंगी मौजूद

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Oct 2024 07:53:27 AM
Rajasthan: CM Bhajanlal Sharma is going to do this today, Diya Kumari will also be present

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 को सफल बनाने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत आज सीएम भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशिष्ट आतिथ्य में राजधानी जयपुर स्थित होटल ललित में राइजिंग राजस्थान पर्यटन प्री-समिट का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व शासन सचिव रवि जैन ने इस बात की जानकारी है। 

उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024(09 से 11 दिसम्बर) को पूर्ण सफल बनाने के लिए ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024’ से पूर्व 8 अक्टूबर को  राइजिंग राजस्थान पर्यटन प्री-समिट का आयोजन किया जा रहा है। 

लगभग 142 एमओयू किए जाएंगे
पर्यटन कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 142 एमओयू किए जाएंगे। जिनसे 13903.71 करोड़ रुपए का निवेश होगा तथा 58 हजार 888 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन की संभावना है। जिसमें 30 सितम्बर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में हस्ताक्षरित पर्यटन क्षेत्र के 2665 करोड़ के 06 एमओयू प्रस्ताव भी सम्मिलित है। 

पर्यटन से जुड़ी नई सम्भावनाओं पर किए जाएंगे विचार व्यक्त 
उन्होंने जानकारी दी कि प्री समिट में राजस्थान में पर्यटन में निवेश के अवसर पर सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे राजस्थान प्रदेश के निवेशक सहभागिता करेंगे। पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ पर्यटन से जुड़ी नई सम्भावनाओं पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। जैन ने बताया कि  राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश के बेहतरीन अवसर है। प्री-समिट में वेड इन पर विशेष फोकस होगा। 

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.