Rajasthan: विधानसभा उप चुनाव से पहले सीएम भजनलाल खेलने वाले हैं ये बड़ा दांव!

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Aug 2024 03:37:20 PM
Rajasthan: CM Bhajanlal is going to play this big bet before the assembly by-election!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में जल्द ही विधानसभा की छह सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं। इन चुनाव से पहले प्रदेश के सीएम भजनलाल बड़ा दांव खेल सकते हैं।  लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा सरकार के लिए उप चुनाव में कड़ा इम्तिहान है।

खबरों के अनुसार, ऐसे में सभी 6 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जातिगत समीकरण पर भी काम कर रही है। खबरों की मानें तो चुनावी रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की। 

खबरों के अनुसार, राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और संगठन में बदलाव की तैयारी हो रही है। आगामी उपचुनाव से पहले सभी वर्गों का साधाने के लिए सीएम भजनलाल और भाजपा ये बड़े कदम उठा सकते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में सलूंबर, देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू, दौसा और चौरासी विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं। भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.