Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अचानक की वसुंधरा राजे से मुलाकात, क्या है इसके सियासी मायने?

Samachar Jagat | Monday, 08 Jul 2024 04:03:07 PM
Rajasthan: CM Bhajan Lal suddenly met Vasundhara Raje, what is its political meaning?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में दस जुलाई को पेश होने वाले बजट से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बार कई प्रकार के कयास लगने शुरू हो गए हैं। 

खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम राजे के सिविल लाइंस के 13 नम्बर बंगले पर रविवार शाम को भाजपा के दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बात हुई है। बताया जा रहा है कि भजनलाल और राजे के बीच ये बात शाम करीब 5 से 6 बजे तक हुई है। 

सीएम बनने के बाद भजनलाल शर्मा की ये राजे से केवल दूसरी मुलाकात थी। माना जा रहा है रविवार को एक घंटे हुई इस मुलाकात के दौराना दोनों नेताओं क बीच प्रदेश में पांच साटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव और बजट पर चर्चा हुई है। 

भाजपा के दोनों नेताओं की इस मुलाकात को किरोड़ीलाल मीणा के मंत्री पद से इस्तीफे से भी जोडक़र देखा जा रहा है। हाल ही में किरोड़ीलाल मीणा और पूर्व सीएम राजे द्वारा एक ही दिन में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मुलाकात के बाद कई प्रकार के कयास लगने शुरू हुए थी। इससे कयास लग रहे थे कि क्या क्या पार्टी में कोई नई खिचड़ी पकने जा रही है।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.