Rajasthan: अब दो केन्द्रीय मंत्रियों से मिले सीएम भजनलाल, क्या है इसके सियासी मायने?

Samachar Jagat | Thursday, 27 Jun 2024 09:09:44 AM
Rajasthan: Chief Minister Bhajanlal Sharma now talked to two central ministers

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  और केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोनों केन्द्रीय मंत्रियों से संबंधित विषयों को लेकर बात की।  उन्होंने इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव  से प्रदेश में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं, सम्पर्क सुविधाओं व रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से परियोजनाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने का किया आग्रह 
इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के विस्तार, आरओबी-आरयूबी निर्माण, रेल लाइनों के दोहरीकरण एवं रेलवे के आधारभूत ढांचों के विकास कार्यों की सौगात पर अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से  इन परियोजनाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह भी किया।

भूपेंद्र यादव से पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के राज्य से संबंधित विषयों पर की बता
वहीं सीएम भजनलाल  शर्मा ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के राज्य से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत की।  सीएम भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने  इस कार्य में केन्द्र सरकार की ओर से मिल रही हर संभव मदद के लिए भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  से भी मुलाकात की। 

PC:dipr.rajasthan

 अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.