Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब जापान में किया ये काम

Samachar Jagat | Friday, 13 Sep 2024 04:06:09 PM
Rajasthan: Chief Minister Bhajanlal Sharma now did this work in Japan

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अभी राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर जापान की यात्रा पर है। अब उन्होंने जापान को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट के माध्यम से कहा कि स्नेहिल क्षण...।आगामी राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट 2024 के संदर्भ में आज जापान प्रवास के दौरान ओसाका में अपनी बहुआयामी प्रतिभा से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश एवं प्रदेश का मान बढ़ा रहे प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ आत्मीय भेंट की तथा उनके साथ भारत और जापान के मध्य आर्थिक, सांस्कृतिक एवं रणनीतिक संबंधों पर विस्तृत चर्चा की।

साथ ही, जापान में राजस्थान के सांस्कृतिक राजदूत की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे प्रवासी राजस्थानियों से अपने मातृ राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु आह्वान किया व राजस्थान की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास के अवसरों को जापानी समुदाय के समक्ष प्रस्तुत करने का आग्रह किया, जिससे दोनों देशों के मध्य आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध और अधिक सुदृढ़ हो सकें।

PC: japan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.