Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब लोगों से की है ये अपील

Samachar Jagat | Thursday, 03 Oct 2024 04:22:38 PM
Rajasthan: Chief Minister Bhajanlal Sharma has now made this appeal to the people

इंटरनेट डेस्कभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगमन से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के संदर्भ में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पार्षदगणों की बैठक ली।

इस बात की जानकारी उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रारंभ राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के संदर्भ में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पार्षदगणों की बैठक ली।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान की वर्तमान प्रगति का विस्तृत विश्लेषण किया तथा आगामी कार्ययोजना पर गहन चर्चा की। साथ ही, अभियान को और अधिक गतिशील बनाने हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का आह्वान किया। मेरा आप सभी से भी विनम्र आग्रह है कि राष्ट्र नवनिर्माण के महाअभियान में आप भी भागीदार बनें, भाजपा के सदस्य बनें और सदस्यता के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल करें।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.