राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने अब कर दिया है ये ऐलान

Samachar Jagat | Monday, 15 Jul 2024 10:45:18 AM
Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma has now made this announcement

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब युवा प्रतिभाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में अखिल भारतीय राव राजपूत महासभा द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान कहा कि खेलों में युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी तथा संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय खोले जाएंगे जहां खेल प्रतिभाओं को तराशकर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि होनहार प्रतिभाएं अपने परिवार के साथ ही समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इनके सम्मान से अन्य लोगों को भी जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, महिला उत्थान के साथ विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। इसी दिशा में राज्य के परिवर्तित बजट 2024-25 में पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने एवं निजी क्षेत्रों में स्किल अपग्रेडेशन के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा की गई हैं। 

भारत का गौरव बढ़ाने सहित सभी क्षेत्रों में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में आया अभूतपूर्व बदलाव हम सभी ने देखा है। गरीब कल्याण, देश के विकास, सीमाओं की सुरक्षा और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने सहित सभी क्षेत्रों में देश नई ऊंचाइयां छू रहा है। 
उन्होंने राज्य सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार के इस ध्येय को पूरा करने के लिए नागरिकों का भी सहयोग आवश्यक है। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.