राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore को आखिर क्यों किया गया था गिरफ्तार? जानें उनसे जुड़ी ये बातें

Samachar Jagat | Friday, 26 Jul 2024 10:20:35 AM
Rajasthan BJP's new state president Madan Rathore has been arrested, know these things related to him

PC:  x
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बदल दिया गया है। लोकसभा सांसद सीपी जोशी के स्थान पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को ये जिम्मेदारी दी गई है। अब मदन राठौड़ के सामने पहली चुनौती राजस्थान में जल्द ही होने वाले पांच सीटों के विधानसभा उप चुनाव होगी। 

PC: hindi.news18

आज हम आपको राज्य सभा सांसद मदन राठौड़ के बारे में कुछ जानकारियों देने जा रहे हैं। मदन राठौड मूल रूप से राजस्थान के पाली के निवासी हैं। उनका जन्म 2 जुलाई 1954 को पाली के रायपुर में हुआ था। वह 2003 और 2013 में सुमेरपुर से दो बार विधायक रह चुके हैं। वह मदन राठौड़ पिछली वसुंधरा राजे सरकार में उप मुख्य सचेतक रह चुके हैं। 

PC: X

मदन राठौड़ 4 बार रह चुके हैं भाजपा के पाली जिलाध्यक्ष 
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 4 बार भाजपा के पाली जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।  मदन राठौड़ को इस बार भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था। हालांकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्होंने बाद में राज्यसभा सांसद बना गया था। अब लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर मिली हार के बाद भाजपा ने मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

PC: rajasthan.ndtv

लाल चौक पर फहरा चुके हैं तिरंगा 
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आरएसएस जुड़े हुए हैं। खबरों के अनुसार, भाजपा का ये दिग्गज नेता राम जन्मभूमि आंदोलन में मथुरा के नरहौली थाने में गिरफ्तार हो चुका है। मदन राठौड़ भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी, मोदी के साथ लाल चौक पर तिरंगा भी फहरा चुके हैं। 

PC:  amarujala

मदन राठौड़ का अब होगा ये लक्ष्य
 मदन राठौड़ की गितनी भी भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। अब उनका लक्ष्य राजस्थान में पांच सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव भाजपा को जीत दिलाने का होगा। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.