Rajasthan: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सतीश पूनिया को फिर से दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी, अब करना होगा ऐसा

Samachar Jagat | Saturday, 06 Jul 2024 09:12:48 AM
Rajasthan: BJP President JP Nadda has again given this big responsibility to Satish Poonia, now he will have to do this

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के बाद आगामी छह महीनों में कई राज्यों विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की ओर से कई राज्यों में बदलाव किया है।

वहीं भाजपा चुनावी राज्यों और अन्य राज्यों में भी प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी के तहत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता सतीश पूनिया को अब हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नियुक्त किया है। वहीं सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया गया है। 

देश के इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
खबरों के अनुसार, आगामी 6 महीनों में जम्मू कश्मीर, झारंखड, महराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं। इन्हीं राज्यों के लिए पार्टी की ओर से प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। इसके तहत दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गा है। 

प्रकाश जावड़ेकर को मिली ये जिम्मेदारी
भाजपा की ओर से बिहार में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी, दीपक प्रकाश को सह प्रभारी, पंजाब में विजयभाई रूपानी को प्रदेश प्रभारी, डॉ. नरिंदर सिंह को सह प्रभारी, प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी और अपराजिता सारंगी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.