Rajasthan: किरोड़ी लाल मीणा को फिर से भाजपा ने दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी

Samachar Jagat | Tuesday, 02 Jul 2024 11:19:36 AM
Rajasthan: BJP has again given this big responsibility to Kirori Lal Meena

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पांच विधायक अब सांसद बन चुके हैं। ये सभी विधायक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब प्रदेश में इन पांच विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होगा। इसके लिए सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा को इन पांचों सीटों पर विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान की पांच विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रभारी नियुक्त कर दिए। 

इन नेताओं को भी मिली है बड़ी जिम्मेदारी
उप चुनाव के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा इन सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोडऩा चाहती है। भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को उपचुनाव के लिए दौसा की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ ही दौसा विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मंत्री डॉ अरूण चतुर्वेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी को जिम्मेदारी दी गई है।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को राजस्थान में पांच विधानसभा सीटों के लिए होने वाले आगामी उप चुनाव को लेकर बैठक बुलाई थी। अब भापजा की ओर से उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए।   

दौसा लोकसभा सीट जिताने में असफल रहे थे किरोड़ी लाल मीणा
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने किरोड़ी लाल मीणा को दौसा सीट जिताने का लक्ष्य दिया था। इस सीट पर किरोड़ी लाल मीणा भाजपा को जीत दिलाने मेें असफल रहे थे। इसे कांग्रेस ने जीती है।
PC: rajasthan.ndtv
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.