Rajasthan: प्रदेश के इन दो नेताओं में से किसी एक को राज्यसभा भेज सकती है भाजपा

Samachar Jagat | Friday, 09 Aug 2024 10:19:53 AM
Rajasthan: BJP can send any one of these two leaders of the state to Rajya Sabha

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की एक राज्यसभा सीट पर उप चुनाव 3 सितंबर को होगा। कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा की ये सीट खाली हुई है। चुनाव आयोग की ओर से इस सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस सीट पर अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा कब्जा किए जाने की पूरी संभावना है।

राजस्थान विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या अधिक होने के कारण ऐसा होना लगभग तय है। भारतीय जनता पार्टी अब इस सीट के लिए नेताओं को सर्च कर रही हैं। पार्टी की ओर से अभी तक उम्मीदवार के नाम ऐलान नहीं किया गया है। 

PC: indianexpress

इस कारण सतीश पूनिया है प्रबल दावेदार
खबरों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी इस सीट के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ में से किसी एक को उम्मीदवार बना सकती है। ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पिछले साल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष से हटा दिया गया। इसके कारण जाट समाज में नाराजगी को देखते हुए भाजपा उन्हें राज्यसभा सांसद बना सकती है। 

PC:  tv9hindi

राजेन्द्र राठौड़ पर भी खेल सकती है दांव
वहीं चूरू की तारानगर विधानसभा सीट से चुनाव हार चुके राजेन्द्र राठौड़ पर भी भाजपा दांव खेल सकती है। सतीश पूनिया को भी राजेन्द्र राठौड़ की तरह ही विधानसभा चुनाव में हार मिली थी। उन्हें आमेर सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।  सतीश पूनिया को अभी हरियाणा क राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी मिली हुई है। अब आगामी समय ही बताएगा कि भारतीय जनता पार्टी खाली हुई इस राज्स सभा सीट के लिए किसे उम्मीदवार बनाएगी।

PC: outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.