Rajasthan: भजनलाल सरकार अभी जारी रखेगी ये योजना, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने कर दिया है ऐलान

Samachar Jagat | Friday, 19 Jul 2024 09:49:20 AM
Rajasthan: Bhajanlal government will continue this scheme, Health Minister Gajendra Singh has announced it

जयपुर। राजस्थान में अभी मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना को जारी रखा जाएगा।  इस बात का ऐलान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में कर दिया है।

प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना को जारी रखते हुए इसे और अधिक बेहतर बनाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय करौली, सपोटरा, टोडाभीम और हिंडौन विधानसभा क्षेत्र में योजना के तहत आवंटित राशि का पूर्ण उपयोग नहीं किया गया। योजना के अन्तर्गत करौली जिले में वर्ष 2019 से मार्च 2024 तक एक करोड़ 29 लाख 6 हजार 823 मरीजों को लाभन्वित किया गया।

इससे पहले विधायक घनश्याम के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत करौली जिले में वर्ष 2019-20 में 15.54 करोड़ से अधिक, 2020-21 में 13.45 करोड़ से अधिक, 2021-22 में 19.84 करोड़ से अधिक, 2022-23 में 28.65 करोड़ से अधिक और 2023-24 में 37.30 करोड़ रुपए से अधिक राशि आवंटित की गई। 

करौली जिले आवंटित राशि, व्यय एवं शेष राशि का विवरण पटल पर रखा
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह ने इस दौरान मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना (दवा) योजना के अन्तर्गत करौली जिले का विधानसभावार आवंटित राशि, व्यय एवं शेष राशि का विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने उक्त योजना के अन्तर्गत करौली जिले में लाभान्वितों का वर्षवार एवं विधानसभावार संख्यात्माक विवरण सदन के पटल पर रखा।    

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.