Rajasthan: भजनलाल सरकार अब इन कर्मचारियों के खिलाफ लेने वाली है एक्शन!

Samachar Jagat | Saturday, 03 Aug 2024 02:59:32 PM
Rajasthan: Bhajanlal government is now going to take action against these employees!

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों प्रदेश के लोगों को सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई निकायों में सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़लात की जा रही है। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब हड़ताल पर रहने रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में  है। 

खबरों के अनुसार, प्रदेश की भाजपा सरकार अब इन सफाई कर्मचारियों पर नो वर्क-नो पे के तहत कार्रवाई करने और राज्य कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाने की तैयारी कर रही है। 

सफाईकर्मियों की स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों के साथ दो चरण की बैठक का अभी तक किसी भी प्रकार का परिणाम नहीं निकला है। अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार मांगों को लेकर संवेदनशील है। सरकार की ओर से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार भी हो रहा है, लेकिन कुछ सफाई कर्मचारी अनुचित मांगों को लेकर अड़े हैं। अब सरकार आगामी समय में बड़ा कदम उठा सकती है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.