Rajasthan: इस प्रोजेक्ट के लिए भजनलाल सरकार ने किया है 10 शहरों का चयन, मंत्री झाबर सिंह खर्रा आज करेंगे शुभारंम

Hanuman | Tuesday, 18 Feb 2025 08:51:17 AM
Rajasthan: Bhajanlal government has selected 10 cities for this project, minister Jhabar Singh Kharra will inaugurate it today

जयपुर। डिजिटल इंडिया लैंड रेकार्ड मॉडर्नाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्वायत्त शासन,नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा आज किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्य मंत्री डॉ चन्द्रशेखर पेम्मसानी द्वारा किया जाएगा।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के 10 शहरों का चयन किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत भिवाड़ी , किशनगढ़, ब्यावर, सवाई मधोपुर, जैसलमेर, पुष्कर, बगरू, बहरोड़, नवलगढ़ और नाथद्वारा में नगरपालिका की सम्पूर्ण भूमि क्षेत्र का ड्रोन सर्वेक्षण द्वारा डिजिटल मैपिंग करवा कर भूमि अधिकार अभिलेख का डिजिटलीकरण किया जाएगा, जिससे भूमि संबंधी सूचनाओं को साझा करना और पारदर्शी बनाना आसान होगा । 

डीएलबी निदेशक इंद्रजीत सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नक्शा परियोजना से शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों का सटीक सीमांकन संभव होगा।  डीएलबी निदेशक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इससे सम्पत्ति के स्वामित्व की जानकारी भी रजिस्टर होगी तथा लैंड रेकार्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे। इससे आमजन अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन एक क्लिक में देख सकेंगे। 

भूमि विवादों को कम करने और संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करने में मिलेगी मदद
डीएलबी निदेशक इंद्रजीत सिंह ने यह पहल भूमि विवादों को कम करने, संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करने और सुव्यवस्थित नगरीय विकास को गति देने में मददगार होगी। उन्होंने इसके लिए आमजन से इसमें सहयोग देने की अपील भी की है।  

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.