Rajasthan: उपचुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने खेला बड़ा दांव, इन जिलों को घोषित कर दिया है नगर निगम

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Sep 2024 10:36:45 AM
Rajasthan: Before the by-elections, Bhajanlal government played a big bet, declared these districts as municipal corporations

जयपुर। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वार बनाए गए नए जिलों को लेकर किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने अब 2 जिलों की नगर परिषद को नगर निगम घोषित करने का बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से अब 3 नए नगर परिषद, 4 नगर पालिकाओं को क्रमोन्नत किया गया है। जबकि 7 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका घोषित किया गया है।

भाजपा सरकार ने उप चुनाव से पहले भीलवाड़ा और पाली को भी अब नगर निगम घोषित कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भीलवाड़ा नगर परिषद और पाली नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया है।

इन्हें घोषित किया नगर परिषद घोषित
वहीं भजनलाल सरकार ने अब नगर पालिका पुष्कर, नगर पालिका लालसोट और नगर पालिका शाहपुरा (जयपुर) को नगर परिषद घोषित किया है। साथ ही दौसा की महवा, चूरू की तारानगर, सीकर की लोसल और दौसा की बांदीकुई नगर पालिका को क्रमोन्नत भजनलाल सरकार ने किया है। 

राजस्थान की भाजपा सरकार ने अब जयपुर की ग्राम पंचायत जमवारामगढ़, जोधपुर की ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी और तिंवरी, झुंझुनूं की ग्राम पंचायत डूंडलोद, सुलताना और जाखल के अलावा जालोर की ग्राम पंचायत सायला को चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका घोषित किया गया है। 

आपको बता दें कि  ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी के सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए विद्यमान सीमाएं ही नवगठित नगर पालिका की स्थानीय सीमाएं रहेंगी। जबकि निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच नवगठित नगर पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्य होंगे।

PC: twitter 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.