Rajasthan: उपचुनाव से पहले वसुंधरा राजे ने भाजपा सरकार को लेकर दिया बड़ा बयान

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Oct 2024 05:08:32 PM
Rajasthan: Before the by-election, Vasundhara Raje gave a big statement about the BJP government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भाजपा सरकार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया था।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया था कि महिलाएं हमेशा से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहीं है। जो सक्रिय रूप से अपने परिवार की आय आजीविका और समग्र कल्याण का समर्थन करतीं हैं। एक सभ्य समाज एवं संपन्न राष्ट्र के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महिला सशक्तिकरण, खासकर ग्रामीण महिलाओं को समृद्ध बनाना बेहद जरूरी है। इस भावना से प्रेरणा लेते हुए हमारी भाजपा सरकार ने विशेषतौर पर महिलाओं की तरक्की पर ध्यान दिया था।

राजस्थान देश का पहला राज्य था, जहां महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार ने भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना शुरु की थी। जिसके माध्यम से महिलाओं को परिवार की मुखिया बनाकर सभी सरकारी सहायता एवं लाभ सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाए जाने लगे। हमारी भाजपा सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के सपने साकार हुए। आज अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर आइए, हम सभी मिलकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, समाज में बराबर भागीदारी दिलाने तथा मातृशक्ति के प्रति आदर भाव रखने का संकल्प लें।

PC: ommcomnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.