Rajasthan: उप चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने वसुंधरा राजे को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Aug 2024 12:25:26 PM
Rajasthan: Before the by-election, Cabinet Minister Joraram Kumawat said this big thing about Vasundhara Raje

जयपुर। राजस्थान में जल्द ही छह विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही कार्यक्रम का ऐलान किए जाने की संभावना है। उप चुनाव से पहले देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर बड़ी बात कही है।

उत्तरी भारत के सबसे बड़े सांप्रदायिक सौहार्द के गोगामेड़ी मेले का हनुमानगढ़ में सोमवार को विधिवत् पूजा अर्चना, झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ करने के बाद पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जिक्र करते हुए कहा कि 2013 से 2018 तक मंदिर विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य करवाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले में ना केवल दर्शन लाभ मिलते हैं, बल्कि संस्कृति के विकास तथा रोजगार सृजन के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम वसुदेव कुटुंबकम के साथ सभी धर्मों से प्यार का भाव रखने वाली संस्कृति से है। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.