Rajasthan: उपचुनाव से पहले भजनलाल सरकार कर्मचारियों को दे सकती है ये बड़ी सौगात, कैबिनेट बैठक में लिया जा सकता है निर्णय

Hanuman | Thursday, 26 Sep 2024 08:01:54 AM
Rajasthan: Before the by-election, Bhajanlal government can give this big gift to employees, decision can be taken in the cabinet meeting

जयपुर। राजस्थान में सात विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार अब सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। प्रदेश की भाजपा सरकार की कैबिनेट मीटिंग इसी महीने की 29 तारीख को होने वाली है। इस बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से तबादलों से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। भजनलाल कैबिनेट मीटिंग में तबादलों से प्रतिबंध हटाने को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है। इस माह दो बार भजनलाल कैबिनेट बैठक स्थगित होने से तबादलों की आस लगाए बैठे कर्मचारियों का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है।

29 सितंबर को होगी कैबिनेट बैठक 
आपको बता दें कि पहले भजनलाल कैबिनेट बैठक 18 सितंबर को होनी थी, लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे के कारण इसे स्थगित किया गया था। इसके बाद कैबिनेट बैठक 25 सितंबर को करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद ये बैठक को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूसरे राज्यों में चुनावी अभियान के चलते स्थगित करनी पड़ी थी। अब भजनलाल सरकार की ओर से  29 सितंबर कैबिनेट बैठक का आयोजन होगा। इस बैठक में तबादलों से प्रतिबंध हटने सहित कई अहम  निर्णय लिए जा सकते हैं। 

फरवरी में 10 दिन के लिए हटा था तबादलों पर से प्रतिबंध
गौरतलब है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने फरवरी में 10 दिन के लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने का बड़ा कदम उठाया था। इससे एक बार फिर से प्रदेश सरकारी शिक्षकों को तबादलों पर से रोक हटने की आस जगी है। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.