Rajasthan Assembly Elections: प्रियंका गांधी आज दौसा में करेंगी ऐसा, सभी की लगी हैं नजरें 

Hanuman | Friday, 20 Oct 2023 09:24:23 AM
Rajasthan Assembly Elections: Priyanka Gandhi will do this in Dausa today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। वह आज दौसा जिले के सिकराय में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी दौसा जिले में जातीय समीरकरण साधने का प्रयास इस सभा के माध्यम से करेंगी। दौसा में मीणा-गुर्जर वोटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।  

इस क्षेत्र से पिछले विधानसभा चुनाव कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली थी। प्रियंका गांधी की जनसभा का प्रभाव पूर्वी राजस्थान की 42 सीटों पर पड़ सकता है। प्रियंका गांधी आज सिकराय के कांदोली में जनसभा को संबोधित करेंगी। उनका लक्ष्य जरिए जयपुर ग्रामीण के अलावा दौसा, अलवर, करौली, सवाई माधोपुर और भरतपुर की 42 विधानसभा को साधने का होगा। 

प्रियंका गांधी के सभा के दौरान आज सिकराय में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। प्रियंका की इस जनसभा को चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

PC:  news18



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.