Rajasthan Assembly Elections: अब गहलोत राजस्थान में हार का भी कीर्तिमान बनाएंगे: वसुंधरा राजे

Hanuman | Wednesday, 22 Nov 2023 09:04:53 AM
Rajasthan Assembly Elections: Now Gehlot will also make a record of defeat in Rajasthan: Vasundhara Raje

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी जमकर प्रचार कर रही हैं। उन्होंने एक फिर से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया किया है। 

पूर्व सीएम ने ट्वीट किया कि गहलोत सरकार की योजनाएं सिर्फ अखबारों में हैं। चिरंजीवी स्कीम हमारी भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की नकल है। इसमें प्राइवेट अस्पताल तो इलाज ही नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें कांग्रेस सरकार से पैसा मिलने की उम्मीद नहीं है।

देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार राजस्थान में है और राजस्थान में सबसे अधिक भ्रष्टाचार अंता में। अशोक गहलोत जी की सरकार ने भ्रष्टाचार के साथ-साथ महिला व दलित अत्याचार, बेरोजगारी और पेपर लीक में कीर्तिमान बनाया है और अब गहलोत राजस्थान में हार का भी कीर्तिमान बनाएंगे।

PC: twitter 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.