Rajasthan Assembly Elections: चुनाव से ठीक दो दिन पहले भाजपा को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज हुआ कांग्रेस में शामिल

Hanuman | Thursday, 23 Nov 2023 01:05:16 PM
Rajasthan Assembly Elections: Just two days before the elections, BJP got a big shock, this veteran joined Congress

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लम्बे समय से भाजपा में रहे किसान नेता रामपाल जाट ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता हासिल की है। रामपाल जाट भाजपा में प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। 

इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि चाहे स्वतंत्रता से पूर्व बारदोली सत्याग्रह हो या वर्तमान में तीन काले कानूनों का विरोध कांग्रेस सदैव ही किसानों के हित में खड़ी रही है।

राजस्थान एमएसपी पर कानून बनाने की ऐतिहासिक गारंटी दे रही है। किसान नेता रामपाल जाट का कांग्रेस से जुडऩा निश्चित ही हमारे इन कदमों को गति प्रदान करेगा। पार्टी परिवार में आपका सहृदय स्वागत है।

PC:twitter



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.