Rajasthan Assembly Elections: बसपा ने अब जारी की इतने उम्मीदवारों की नई सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट 

Hanuman | Monday, 06 Nov 2023 10:41:36 AM
Rajasthan Assembly Elections: BSP has now released a new list of so many candidates, know who got the ticket from where

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने भी रविवार देर रात 26 उम्मीदवारों के नामों की नई सूची जारी की है। बसपा की ओर से इस लिस्ट में 25 नए नामों को जगह दी है, जबकि एक सीट पर अपना प्रत्याशी बदला है।

प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा की ओर से  रविवार को जारी सूची में आदर्शनगर से हसन रजा, राजाखेड़ा से धर्मपाल सिंह जादौन, चौमू से कैलाश राज सैनी, शाहपुरा से तुलसीदास चिंतामणी, जहाजपुर से भारती ठाकुर, लालसोट से वदारका प्रसाद मीणा, झुंझुनूं से महेंद्र सिंह चाहर, सिकराय से अशोक बैरवा, संगरिया से विजय किलानिया, नोहर से रामप्रसाद मेहरड़ा, पीली बंगा से प्रेमनाथ सपेरा, अलवर शहर से नेहा शर्मा, रामगढ़ से दीवान चंद, तिजारा से हेमकरण, कठूमर से दिनेश बैरवा, अलव ग्रामीण से जगदीश मेहरा, सिरोही से मूलारााम परमार, थानागाजी से बनवारी लाल शर्मा, नवलगढ़ से गुलाब नबी, बसेड़ी से दौलत राम जाटव, जमरामगढ़ से गोपीराम मीणा, झोटवाड़ा से अशोक शर्मा, चाकसू से अनुज बैरवा, श्रीमाधोपुर से सीता देवी, बस्सी से मगनलाल मीणा, राजगढ लक्ष्मणगढ़ से धर्मसिंह धानका को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से सिरोही से सुरेश कुमार के स्थान पर मूलाराम परमार को टिकट दिया है। 

राजस्थान में बसपा इस बार भाजपा और कांग्रेस का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है। पार्टी को पिछले चुनाव में भी कई सीटों पर जीत मिली थी। 
 

PC: m.rediff



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.