Rajasthan Assembly Elections: भाजपा सांसद दीया कुमारी ने अब किया ऐसा 

Hanuman | Tuesday, 14 Nov 2023 11:23:32 AM
Rajasthan Assembly Elections: BJP MP Diya Kumari now did this

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सांसद दीया कुमारी जमकर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रही हैं। भाजपा की ओर से अभी तक इन चुनावों के लिए मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया गया है। कयास लग रहे हैं कि अगर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुत मिलता है तो दीया कुमारी को सीएम बना जा सकता है। 

दीया कुमारी को विद्याधर नगर सीट से भाजपा की ओर से टिकट दिया गया है। वह जमकर प्रचार कर रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने ट्वीट किया कि आज जनसंपर्क की शुरुआत मुरलीपुरा मण्डल के वार्ड 1 के खोराणीया की ढाणी, रतन विहार, माधो नगर, गणपति टाउन कॉलोनी में देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से हुई। लोगों का उत्साह और विश्वास देखकर विद्याधर नगर में कमल खिलाने के मेरे संकल्प को और मजबूती मिल रही है। जनसंपर्क के दौरान उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है। 

PC:  twitter



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.