Rajasthan Assembly Elections: अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के सामने कर दिए ये पांच टिकट फाइनल!

Hanuman | Saturday, 21 Oct 2023 09:15:51 AM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot finalized these five tickets in front of Priyanka Gandhi!

जयपुर। राजस्थान में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची का इंतजार है। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले के सिकराय में आयोजित जनसभा में दौसा की पांच सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री अशाके गहलोत ने इस सभा के दौरान संकेत दे दिए हैं कि महवा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला, लालसोट से परसादी लाल मीना, दौसा से मुरारी लाल मीना, बांदीकुई से जीआर खटाणा और सिकराय से ममता भूपेश को कांग्रेस का टिकट दिया जाएगा।

इस जनसभा में सीएम गहलोत ने तो तो निर्दलीय विधायक ओपी हुडला को जिताने तक की अपील कर दी है। गौरतलब है कि दौसा की राजनीति में निर्दलीय विधायक ओपी हुडला को किरोड़ी लाल का धुर विरोधी माना जाता है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। ये सूची प्रियंका गांधी की जनसभा के बाद भी जारी नहीं हो सकी है। 
 

PC:  twitter



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.