Rajasthan Assembly Elections: टिकट मिलने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री Rajyavardhan Rathore ने अब दिया ये बड़ा बयान

Hanuman | Friday, 13 Oct 2023 09:39:52 AM
Rajasthan Assembly Elections: After getting the ticket, former Union Minister Rajyavardhan Rathore now gave this big statement

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी 41 उम्मीदवारों की पहली सूची में सात सांसदों को भी जगह मिली है। इस सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का भी नाम शामिल है।

उन्हें जयपुर की झोटवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। अब उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो कहा, वो किया, अब राह होगी आसान।

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के धानक्या रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हुआ। धानक्या समेत संपूर्ण झोटवाड़ावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।  अब क्षेत्र के विकास को अधिक गति मिलेगी। यात्रियों का आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों एवं रोजगार में भी वृद्धि होगी। गौरतलब है कि टिकट मिलने के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। 
 

PC: sportsmatik



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.