Rajasthan Assembly by-election: सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस ने इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Samachar Jagat | Friday, 18 Oct 2024 08:24:13 AM
Rajasthan Assembly by-election: Congress has given big responsibility to these leaders to win all the seats

By Hanuman Kasotiya
जयपुर।
राजस्थान में सात विधानसभा सीटों को जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। इन सीटों के लिए 13 नवम्बर को मतदान होगा। कांग्रेस ने उपचुनाव वाली सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने  पूर्व मंत्रियों, विधायक और सांसद को इन सात सीटों पर चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान को लेकर अहम जिम्मेदारी दी है। 

PC:  abplive

खबरों के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि दौसा में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, रामगढ़ में पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव, देवली-उनियारा में विधायक हरिमोहन शर्मा, झुंझुनूं में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, खींवसर में पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, चौरासी में पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई और सलूंबर में पूर्व मंत्री अशोक चांदना को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इन सभी को उपचुनाव वाली सीटों पर चुनावी मैनेजमेंट और प्रचार अभियान का जिम्मेदारी दी गई है।  खबरों के अनुसार, कांग्रेस की ओर से प्रदेश की प्रत्येक सीट पर दो संगठन, चार चुनाव प्रभारी बनाए हैं। 

PC: thestatesman

इन सीटों पर होने हैं विधानसभा उपचुनाव
चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राजस्थान में सात सीटों के उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। 28 अक्टूबर तक स्क्रूटनी होने के बाद 30 तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। राजस्थान की दौसा, देवली उनियारा, झुंझुनूं, चौरासी,खींवसर, सलूंबर और रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इनमें से चार सीटों पर गत चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। 

PC: newsclick 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.