Rajasthan Assembly by-election: सभी छह सीटें जीतने के लिए भाजपा ने बना ली है ये रणनीति

Hanuman | Tuesday, 13 Aug 2024 12:00:12 PM
Rajasthan Assembly by-election: BJP has made this strategy to win all six seats

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में जल्द ही छह विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होंगे। चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया जा सकता है। प्रदेश की इन सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपनी रणनीति बना ली है। 

खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उपचुनाव को लेकर भी अपनी रणनीति तय कर ली है। मदन राठौड़ ने चुनाव को लेकर दावा कर दिया है कि भाजपा अब कांग्रेस के नेताओं का भ्रम नहीं चलने देगी और उपचुनाव में विजय हासिल करेगी। 

खबरों के अनुसार, मदन राठौड़ ने अब बोल दिया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपचुनाव वाली सीटों पर घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बोल दिया कि कांग्रेस का अब समाज को तोडऩे का कोई षड्यंत्र नहीं चलेगा।

PC: outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.