Rajasthan: अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर कसा तंज, बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Tuesday, 11 Feb 2025 02:42:44 PM
Rajasthan: Ashok Gehlot took a dig at Bhajanlal government, said this big thing

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  सीकर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म एवं श्रीगंगानगर में किशोरी से दुष्कर्म से गर्भवती होने की ये खबरों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। 

पूर्वसीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सीकर की खबर को पोस्ट कर एक्स के माध्यम से कहा कि सिर्फ नारों तक सीमित है ‘बहुत हुआ नारी पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा सरकार’। सीकर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म एवं श्रीगंगानगर में किशोरी से दुष्कर्म से गर्भवती होने की ये खबरें राजस्थान सरकार की पोल खोल रही हैं।

राज्य सरकार केवल थोथे गाल बजाकर कानून व्यवस्था पर राग अलापती है, परन्तु असलियत ये है कि राजस्थान में कोई भी बालिका या महिला सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री जी ने 2 घंटे लम्बा भाषण विधानसभा में दिया पर महिला सुरक्षा पर कुछ ठोस नहीं कहा। यह दिखाता है कि महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल ही नहीं है।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.