Rajasthan: अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता की नाराजगी को नहीं छिपाया जा सकता है

Samachar Jagat | Tuesday, 09 Jul 2024 09:24:30 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot targeted the BJP government, said- public displeasure cannot be hidden by misusing government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व अशोक गहलोत ने राजस्थान के हनुमानगढ़ के भादरा में नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव स्थगित किए जाने को लेकर राजस्थान की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।  अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि हनुमानगढ़ के भादरा में नगर पालिका अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा की हार के डर से आज राज्य सरकार ने पूर्व निर्धारित चुनावों को दबाव बनाकर बिना किसी कारण स्थगित कर दिया।

पहले भरतपुर में जिला प्रमुख चुनाव को भी इसी तरह भाजपा की हार के डर से स्थगित किया। लगता है यहां भाजपा चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसी व्यवस्था नहीं कर सकी इसलिए यह नौबत आई। भाजपा को समझना चाहिए कि हार के डर से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता की नाराजगी को नहीं छिपाया जा सकता है। लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सर्वोपरि है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.